बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पर्व-त्योहारों, परंपराओं और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। इससे दुनिया भर में भारत के त्योहारों के प्रति आकर्षण बढ़ा है।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले कुछ वर्षों से दीपावली देश के जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हीं जवानों के साथ दीपावली मिलन का कार्यक्रम भी किया।

बीजेपी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि आज विकास और रोशनी का लाभ देश के हर घर तक पहुंच रहा है।