महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने कहा है कि राज्य के 87.45 लाख किसानों को पांच-पांच हजार रुपये की अग्रिम सूखा राहत राशि दी जा चुकी है। इसके तहत अब तक कुल 4,372 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष किसानों को भी अगले दो से तीन दिनों में सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

दत्तात्रेय भरणे ने इंदापुर तालुका के घोरपड़वाड़ी गांव में एक किसान के घर दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सूखे की स्थिति, फसल नुकसान के आकलन और जल उपलब्धता से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा भी की।