झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने एसआईआर के मद्देनजर समावेशी मतदाता सूची पर फिर जोर दिया है। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ को कमजोर तथा वंचित वर्गों के पात्र नागरिकों को विशेष सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
सीईओ ने बताया कि एसआईआर से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए दस अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्प डेस्क का आयोजन होगा। इधर सीईओ कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक राज्यभर में दावा-आपत्ति की अवधि में प्राप्त आवेदनों का तेजी से निपटारा करते हुए उनका डिजिटाइजेशन किया जा रहा है।
