फिलीपींस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मैक्टन एक्सपो पहुंचने पर स्वागत किया गया। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राजनाथ सिंह ADMM-प्लस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बैठक के दौरान वह क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े साझा मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे।

मैक्टन एक्सपो पहुंचने पर फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव गिल्बर्टो सी. टेओडोरो जूनियर ने उनका स्वागत किया।