बिहार के लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोक धाम में हुई घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया। अमित शाह ने कहा- बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम में श्रद्धालुओं से साथ हुआ हादसा अत्यंत दुखद है।

उन्होंने कहा- इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव उपचार प्रदान कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। दरअसल, अशोक धाम में सावन के तीसरे सोमवार को बिजली के पोल में करंट की अफवाह से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मरने वाली सभी महिलाएं हैं। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा- दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द ठीक हों। राज्य सरकार ने सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये के अनुग्रह अनुदान की कि घोषणा। घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।