NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष 11.21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की है।

परीक्षा में 720 में से 715 अंक हासिल कर पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल संयुक्त रूप से टॉपर रहे। इस बार सर्वाधिक अंक 715 रहे।

सफल उम्मीदवारों में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जबकि पुरुष उम्मीदवारों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत रही।

राज्यों में उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की है।

टॉपर सूची के अनुसार, 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 19 उम्मीदवार सफल रहे। वहीं, 690 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 138 रही।

650 या उससे अधिक अंक पाने वाले 1,492 उम्मीदवार सफल हुए। इसके अलावा 600 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10,160 और 500 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 90,780 उम्मीदवार रहे।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस वर्ष मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक रही, जिससे शीर्ष रैंक के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी रही।