लिथुआनिया के विनियस में आयोजित 37वें अंतर्राष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं। हरियाणा की भव्य गुणवाल ने स्वर्ण पदक जबकि पश्चिम बंगाल के सौमिल मैती, राजस्थान के निशित कलानी और पंजाब के अनमोल कुमार ने रजत पदक हासिल किए।

यह ओलंपियाड 12 जुलाई को शुरू हुआ था और आज इसका समापन हुआ। परमाणु ऊर्जा विभाग ने बताया है कि इस वर्ष के ओलंपियाड में 78 देशों के 307 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभाग ने कहा है कि इस ओलंपियाड में कुल 31 स्वर्ण, 61 रजत और 91 कांस्य पदक प्रदान किए गए।