उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज नई दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में एक हजार तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। 

इस दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024, 2025 और 2026 इन 3 वर्षों के सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थियों को उपराष्ट्रपति गोल्ड मेडल देंगे। इसके साथ ही वो 60 अन्य मेधावियों को मेडल प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह में 240 पीएचडी स्कॉलरस को पीएचडी का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।