सरकार ने वीजा व्यवस्था को सरल बनाते हुए मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 और उप-श्रेणियों की संख्या 49 से घटाकर 23 कर दी है। गृह मंत्रालय ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों, चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने वाले मरीजों और विदेशी विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाना है।

इससे पहले, पिछले वर्ष अक्टूबर में भी वीजा व्यवस्था को सरल बनाया गया था। उस समय मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 22 से घटाकर 13 और उप-श्रेणियों की संख्या 63 से घटाकर 49 की गई थी। मंत्रालय के अनुसार, सभी 23 वीजा श्रेणियों और उप-श्रेणियों के लिए आवेदन में आवश्यक जानकारी और कॉलम की संख्या 65 से 70 प्रतिशत तक कम कर दी गई है।