नई दिल्ली/गिरिडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक संवेदना जताई।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सुदिव्य कुमार के योगदान और झारखंड की जनता की सेवा के लिए किए गए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार, सहकर्मियों और झारखंड की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।