पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से BJP की उम्मीदवार हासीरानी रथ की नॉमिनेशन रैली में शामिल हुए। हासीरानी रथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं। 6 मई की रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के कारण खाली हुई है।
विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि एक विधायक के तौर पर वह केवल एक सीट का प्रतिनिधित्व कर सकते थे।
