झारखंड में JPSC और JSSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित घोटाले, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। परीक्षाएं रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों ने लंबे समय तक धरना दिया।
प्रदर्शन के सिलसिले में दर्ज FIR को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार से FIR वापस लेने की मांग की।

