केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मुंबई में राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड (NUCDFC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे महाराष्ट्र के राज्य शहरी सहकारी बैंक महासंघों और जिला संघों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान NUCDFC और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस समझौते का उद्देश्य शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में तकनीकी और फोरेंसिक सहयोग को मजबूत करना है।
इसके अलावा अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बीएसई इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (SOC) का उद्घाटन करेंगे।
