गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र की सामूहिक शक्ति का प्रतिबिंब है, जो नागरिकों को विकसित भारत निर्माण के प्रयास में एकजुट करता है।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के  कारण यह अभियान हर देशभक्त के लिए भावुक और हृदयस्पर्शी बन गया है।

श्री शाह ने नागरिकों से अपील की वे तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली और सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन के माध्यम से इस अभियान में भाग ले और उत्साहपूर्वक मनाएं। उन्होंने नागरिकों से तिरंगा फहराने और harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी अपलोड करने का भी आग्रह किया।