शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपने सभी आधिकारिक प्रवक्ताओं को एक साथ पद से हटा दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शशिकांत शिंदे की मंजूरी के बाद जारी आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक प्रवक्ता पद पर की गई सभी पूर्व नियुक्तियां निरस्त रहेंगी।
नए आदेश के तहत पूर्व विधायक विद्या चव्हाण और महेश तपासे को पार्टी का अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अब दोनों नेता मीडिया के सामने एनसीपी के शरद पवार गुट का आधिकारिक पक्ष रखेंगे और पार्टी की ओर से अधिकृत बयान जारी करेंगे।

