लोकसभा ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज लोकसभा की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित होने के बाद जब दोपहर दो बजे कार्यवाही शुरू हुई तो विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष के हंगामे के बीच अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पेश किया।
इस विधेयक का उद्देश्य विभिन्न अधिकरणों के अध्यक्षों और सदस्यों की योग्यता, नियुक्ति और प्रशासन तथा कार्यप्रणाली में दक्षता सुधार, पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित करना है। इस विधेयक में राष्ट्रीय अधिकरण आयोग की स्थापना का भी प्रस्ताव है।
