जून08, नईदिल्ली: स्पाइस जेट अपने बेड़े में तीन एयरबस A320 विमान शामिल करेगा। स्पाइस जेट ने डैंप लीज आधार पर तीन एयरबस A 320 विमान शामिल करने के लिए लिज एग्रीमेंट को अंतिम रूप भी दे दिया है। ये तीनों विमान जुलाई महीने में एयरलाइन के बेड़े में शामिल होंगे। इसके साथ ही बोइंग 737 MAX को भी सेवा में वापस लाया गया है।
स्पाइसजेट की अतिरिक्त क्षमता से ऑपरेशन मजबूत होंगे और यात्रा के पीक सीजन में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में मदद मिलेगी। स्पाइस जेट प्रबंधन के मुताबिक ये विमान व्यस्त समय के दौरान नेटवर्क फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही एयरलाइन अपने विकास की योजनाओं के साथ आगे बढ़ते हुए अपने बेड़े का लगातार विस्तार करने और ऑपरेशन तैयारी हो बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
फोटो– प्रतीकात्मक तस्वीर
