रायपुर, 24 जुलाई 2026 सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कल रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी श्री वांगचुक  पिछले महीने की 28 तारीख से शिक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनम वांगचुक से अपील की है कि वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द से जल्द अपने सामान्य वजन को वापस प्राप्त करें। एक सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री ने ईश्‍वर से सोनम वांगचुक के स्‍वस्‍थ्‍य बने रहने की प्रार्थना की है।