राजधानी के सवाई मानसिंह अस्पताल-एसएमएस ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल का कार्डियो-थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी विभाग दो हजार से अधिक मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी सफलतापूर्वक करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है।
विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि यह आधुनिक तकनीक पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी की तुलना में कम दर्द, कम रक्तस्राव, तेजी से स्वस्थ होने और बेहतर परिणाम के लिए जानी जाती है।
इस तकनीक से मरीजों को कम समय में अस्पताल से छुट्टी मिलती है और सामान्य जीवन में जल्द वापसी संभव हो पाती है। उन्होंने इसे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
