आज नई दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में 17 जुलाई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। यह आयोजन सुश्रुत जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा मौजूद रहेंगे।

सेमिनार में आयुर्वेद और आधुनिक शल्य चिकित्सा के समन्वय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान एनसीआईएसएम की आयुर्वेद स्नातक महिलाओं के करियर पर आधारित राष्ट्रीय अध्ययन रिपोर्ट जारी की जाएगी। साथ ही 14.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3 टेस्ला हाई-फील्ड एमआरआई प्रणाली का भी उद्घाटन किया।

सम्मेलन में थाईलैंड, इज़राइल, ऑस्ट्रिया, ब्रिटेन, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और ग्रीस के भी विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसमें आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा और आधुनिक सर्जरी से जुड़े विषयों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।