FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की दूसरी बैठक आज संसद भवन एनेक्सी में होगी। गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय के अधिकारी विधेयक के प्रावधानों पर समिति को जानकारी देंगे।
दोपहर बाद SBI चेयरमैन सी.एस. सेट्टी और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा समेत विशेषज्ञों और हितधारकों के विचार भी सुने जाएंगे। विधेयक में विदेशी चंदे के इस्तेमाल में पारदर्शिता, सख्त रिपोर्टिंग और निगरानी के प्रावधान प्रस्तावित हैं। समिति को शीतकालीन सत्र से पहले अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।
