विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अपने दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं। मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार और रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारी अलेक्जेंडर लियोनिदोविच कोज़लोव ने उनका स्वागत किया। डॉ. जयशंकर रूस के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ 27वीं IRIGC-TEC बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी।

अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।