गृह मंत्री अमित शाह आज रात तीन दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। श्री शाह कल राज्य के जुमागाछ के सीमा चौकी स्थित सीमा सुरक्षा बल -बीएसएफ की 18वीं बटालियन का दौरा करेंगे, जहां वे
प्रहरी सम्मेलन
को संबोधित करेंगे, वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। श्री शाह का बीएसएफ कर्मियों से बातचीत का भी कार्यक्रम है।
गृह मंत्री सिलीगुड़ी के उत्तर कन्या में कई उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में विभिन्न प्रशासनिक मामलों, पश्चिम बंगाल में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन और जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। शाम को वे कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
रविवार को, श्री शाह पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे कोलकाता में राष्ट्रीय पुस्तकालय में नवनिर्मित विश्व संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री अमूल बंगाल डेयरी के नए दही निर्माण संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे।
