असम में बाढ़ से कई इलाकों में जनजीवन पर काफी असर पड़ा है जिसमें धेमाजी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सिसिबोरगांव और जोनाई रेवेन्यू सर्कल के 14 गांवों में 13 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
जोनाई में एक राहत शिविर संचालित किया जा रहा है, जहां 38 लोग ठहरे हुए हैं। बाढ़ से फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन लगातार बारिश और कटाव की वजह से 128 घरों को नुकसान पहुंचा है। धेमाजी की कई सड़कें और बिस्वनाथ की एक सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है। प्रशासन राहत सामग्री बांटने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने और सहायता पहुंचाने का काम कर रहा है।
