कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष के प्रतिष्ठित ‘‘डॉक्टर खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’’ के लिए प्रदेश के पात्र किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक निर्धारित आवेदन प्रपत्र में इकतीस जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित पात्रता, नियम और अन्य जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।