फुटबॉल में, स्विट्जरलैंड कोलंबिया को हराकर 1954 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। वैंकूवर में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें अतिरिक्त समय के समाप्त होने तक कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पैनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड ने 4-3 से जीत दर्ज की। 

वहीं, राउंड ऑफ 16 के एक अन्य मैच में, अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया। अटलांटा में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना 78वें मिनट तक दो गोल से पीछे था, लेकिन मौजूदा चैंपियन ने शानदार वापसी की। अर्जेंटीना के लिए क्रिस्टियन रोमारो के 79वें मिनट में, मेस्सी ने 83वें मिनट में गोल किये और एन्ज़ो फर्नांडीज़ ने अतिरिक्त समय में विजयी गोल दागा। क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला  स्विटजरलैंड से होगा।