जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, जियलगोरा, लोदना में हुआ भव्य समारोह। बीसीसीएल, डीजीएमएस सहित विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी हुए शामिल। खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों का हुआ वितरण।

बीसीसीएल एवं खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), मध्य क्षेत्र, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, जियलगोरा, लोदना में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के पुरस्कार वितरण सह  समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप महानिदेशक (खान सुरक्षा महानिदेशालय) श्री मुरलीधर बिदरी उपस्थित रहे। अध्यक्षता सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने की। महानिदेशक (डीजीएमएस) श्री उज्जवल ताह अपरिहार्य कारणों से व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सके और उन्होंने वर्चुअल माध्यम से अपना संदेश साझा किया।

अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बीसीसीएल, श्री मुरली कृष्णा रमैया, निदेशक (तकनीकी) संचालन, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) परियोजना एवं योजना श्री निलाद्री रॉय सहित डीजीएमएस, टाटा, डब्लूपीडीसीएल एवं पीएसपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, बीसीसीएल के वेलफेयर एवं सेफ्टी बोर्ड सदस्य, सेल एवं टाटा स्टील के प्रतिनिधि तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा – 2025 के अंतर्गत विभिन्न सुरक्षा मापदंडों पर आधारित कार्यक्रमों  में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इकाइयों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य खनन क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा ध्वजारोहण तथा  बीसीसीएल, सेल, टाटा, डब्लूपीडीसीएल एवं पीएसपीसीएल द्वारा प्रदर्शित विभिन्न स्टॉल्स के उद्घाटन तथा निरीक्षण के साथ की गई। मुख्य अतिथि उप महानिदेशक (डीजीएमएस) श्री मुरलीधर बिदरी तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सुरक्षा ध्वज फहराया, जिसके इसके उपरांत अतिथियों द्वारा बीसीसीएल सेल सहित अन्य विभागों द्वारा विभिन्न थीम पर प्रदर्शित स्टॉल का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया गया।

माइंस रेस्क्यू स्टेशन धनसार सहित बीसीसीएल के सभी 12 क्षेत्रों द्वारा इन स्टॉल्स में आधुनिक खनन तकनीकों एवं सुरक्षा उपायों से संबंधित विभिन्न मॉडलों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें पीपीई अनुपालन (AI आधारित), हाई वॉल माइनर, स्मार्ट हेलमेट तकनीक, इको रेस्टोरेशन, भूमिगत जल का पुनर्चक्रण, कोल बेड मीथेन मॉडल, ओपन कास्ट माइनिंग में सतत विकास, विद्युत सुरक्षा मॉडल, ईटीपी एवं एसटीपी प्रणाली, ब्लास्टिंग उन्मूलन एवं सरफेस माइनर आदि प्रमुख रहे। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा संथाली लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मंच पर सभी गणमान्य अतिथियों का आगमन एवं सम्मान किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर डीजीएमएस. कॉर्पोरेट गीत एवं कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किए गए। शहीद कोल कर्मियों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने सुरक्षा शपथ ग्रहण कर सुरक्षित कार्य संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके पश्चात महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) बीसीसीएल श्री संजय कुमार सिंह द्वारा स्वागत भाषण दिया गया जिसके पश्चात उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

अपने वर्चुअल संदेश में महानिदेशक (डीजीएमएस) श्री उज्जवल ताह ने खान सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक कर्मी के व्यवहार, सोच और कार्यशैली का अभिन्न अंग होना चाहिए।

उन्होंने ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आधुनिक तकनीकों के उपयोग, नियमित प्रशिक्षण तथा सतत निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से एक सुरक्षित एवं उत्तरदायी खनन वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में खान सुरक्षा महानिदेशालय के उप-महानिदेशक श्री मुरलीधर बिदरी ने कहा कि सुरक्षा को व्यवहार और सोच का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि कार्यस्थल पर जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से आह्वान किया कि वे सुरक्षा नियमों के पालन के साथ-साथ सतर्कता और सजगता को भी अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं।

अवसर पर सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि खान सुरक्षा केवल एक अनिवार्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि खनन गतिविधियों से जुड़े किसी भी संगठन की कार्य संस्कृति का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए तकनीकी उन्नयन, सतत प्रशिक्षण एवं अनुशासित कार्य प्रणाली का समुचित पालन आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन करते हुए ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य की दिशा में सक्रिय योगदान दें।

इसके उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले इकाइयों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन चरण में महाप्रबंधक, लोदना श्री ए.के सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत समापन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा – 2025 के अंतर्गत विभिन्न सुरक्षा मापदंडों पर आधारित कार्यक्रमों  में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इकाइयों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिसकी सूची निम्नवत है –

1.Trade Test

1.TRADE NAME –               HAULAGE OPERATOR
 
Sl No.Name of CandidateName of Mine
1Sunil SinghSAIL ChasnalaWinner
2Bholanath MahatoBhelatand TataRunner
2Bhuwan HazamAMP collieryRunner
2. TRADE NAME –              ELECTRICIAN (NON-SUPERVISORY)
Sl No.Name of CandidateName of Mine
1Sachin KumarSijua, TATAWinner
2Chanky PandeySAIL ChasnalaRunner
3. TRADE NAME –              LHD/SDL OPERATOR
Sl No.Name of CandidateName of Mine
1Kishore YadavBhelatand TataWinner
2Manoj ManjhiGovindpur, BCCLRunner
4. TRADE NAME –              WINDING ENGINE OPERATOR
Sl No.Name of CandidateName of Mine
1Bishweshwar MahatoSijua,  TATAWinner
2Gautam Kumar SinghMoonidih CollieryRunner
 
5. TRADE NAME –              Fitter Mechanical
Sl No.Name of CandidateName of Mine
1Ranjan Kumar SinhaBhelatand TataWinner
2Basant Narayan SinghSAIL ChasnalaRunner
6. TRADE NAME –              Support Personnel / Roof bolter
Sl No.Name of CandidateName of Mine
1Dilip LalaAMP colliery, BaroraWinner
2Md. Mazhar HussainBhelatand TataRunner
7.TRADE NAME –               Dozer OPERATOR
Sl No.Name of CandidateName of Mine
1Rajendra PanditKKC link Siding, BaroraWinner
2Binod SinghPSPCLRunner
8.TRADE NAME –               Drill OPERATOR
Sl No.Name of CandidateName of Mine 
1Bheeskar Kumar YadavTasra, SAILWinner
1Mohit MahatoWBPDCLWinner
2Ujjwal RoyPSPCLRunner
9.TRADE NAME –               Blasting Incharge
Sl No.Name of CandidateName of Mine
1Prem KumarKankanee colliery, BCCLWinner
2Kapoor Kumar SawPSPCLRunner
2Sanjay KumarWBPDCLRunner
10.TRADE NAME –             Dresser
Sl No.Name of CandidateName of Mine
1Md. IbranSijua, TATAWinner
2Ramdev SinghMoonidih, BCCL