राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून द्वारा नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक “राष्ट्रीय जल स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जीव विज्ञान विभाग द्वारा स्थानीय तालाब में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिसमें छात्रों एवं छात्राओं द्वारा तालाब एवं उसके किनारों की सफाई की गई। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विज्ञान एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रूपा मलिक एवं जीव विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ममता गुप्ता ने किया।

छात्रों के बीच मास्क, ग्लव्स तथा अल्पाहार का वितरण भी किया गया।

इस कार्यक्रम की सफलता में डॉ. एस. के. सिन्हा (पूर्व डीएसडब्ल्यू), डॉ. सरीता मुर्मू, मनीष कुमार, उमेश कुमार, आनंद कुमार एवं अन्य का योगदान रहा।