सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह में आज विज्ञान मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिंफर के डायरेक्टर श्री प्रोफेसर ए.के.मिश्रा तथा विशिष्ठ अतिथि डॉ. जे.के. पाण्डेय सिंफर के मुख्य वैज्ञानिक ने दीप प्रज्वलन कर किया।
आई.एस.एम, आई.आई.टी. से 15 अनुभवी इंजीनियर तथा सिंफर से 15 अनुभवी शोधकर्ता द्वारा विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों के प्रदर्श को जज किया गया।

मेले में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान से संबंधित मॉडल एवं शोध प्रस्तुत किए। कुल 200 उत्कृष्ट शोधात्मक एवं वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की महत्ता को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने जल संरक्षण, ऊर्जा स्रोत, पर्यावरण संतुलन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जैसे विषयों पर आकर्षक और उपयोगी मॉडल तैयार किए।

प्रो. ए.के. मिश्रा बाल- वैज्ञानिकों के उत्साह पूर्ण प्रदर्श की तैयारी देखकर आश्चर्यचकित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने विज्ञान के बढ़ते कदम से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावशाली एवं गुणवत्ता पूर्ण बताया। विज्ञान के बढ़ते कदम मानव जीवन को सुगम बना रहे हैं। भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियां देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को मूर्त रूप दे रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अभिमन्यु कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि –
“इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान की भावना जागृत करते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए तैयार करते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में चयनित उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रांतीय स्तर पर मिलेगा अवसर प्राचार्य अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आज के विज्ञान मेला में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र आगामी 30 अगस्त से 1 सितंबर तक बाघमारा में आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेला में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद।
गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता प्रथम स्थान:-

1. शिशु वर्ग – सोनम एवं समूह

2. बाल वर्ग – खुशी कुमारी एवं समूह
श्लोक कुमार
अनुष्का एवं समूह

3. किशोर वर्ग – सोनाक्षी एवं समूह
साक्षी एवं समूह
सत्यम एवं समूह

4. तरुण वर्ग – कृष्णा महतो एवं समूह
राहुल एवं समूह
रितेश एवं समूह

विज्ञान प्रदर्शनी:-
समूह-1 → शिशु वर्ग
संदीप सिंह
आस्था गुप्ता
कोमल रानी
कौशल कुमार
राजवीर सोनी

समूह- 2 → बाल वर्ग
हर्षित कुमार
आराधना गुप्ता
अक्षय
ओम आशुतोष
अभिनव

समूह- 3 → किशोर वर्ग
ईशा
आरुष
वैष्णवी
आयुष
श्रेया

समूह- 4 → तरुण वर्ग
स्नेहा
अंशु
स्वाती
सुधा
सतीश