उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने रविवार की शाम टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने स्कूल की साफ सफाई अच्छे से करने, “नो कोस्ट – लो कॉस्ट” की गाइडलाइन का पालन करने, स्कूल को और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यकता दिशा निर्देश दिए।

साथ ही प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत स्कूल में रखे जिम्मेवारी रजिस्टर की जांच की।

मौके पर डीएमएफटी टीम लीडर श्री शैलेश तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, एपीआरओ श्री आलोक कुमार मिश्रा, प्राचार्य श्रीमती अंजना महतो, शिक्षक श्रीमती सुधा कुमारी, श्री नागेंद्र कुमार, श्री प्रमोद कुमार वर्मा, श्रीमती मधु प्रिया व अन्य लोग मौजूद थे।