रविवार को जिले के विभिन्न संस्थानों के भ्रमण के अंतिम चरण में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आईआईटी आईएसएम का भ्रमण किया।
उपायुक्त ने आईआईटी आईएसएम में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए एक स्किल सेंटर के विकास पर प्रबंधन से विस्तृत चर्चा की। साथ ही संस्थान में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.ई.एल.आई.टी.) प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने को लेकर वार्ता की।
इसके बाद उपायुक्त ने आईआईटी आईएसएम के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया।







