केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि सरकार भारतीय शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कल रात शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कहीं। श्री जोशी ब्रिक्स देशों के शिक्षामंत्रियों की 13वीं बैठक के बाद दिल्ली लौटे।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जोशी ने कहा कि बैठक में मंत्रालय के वर्तमान कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उन्होंने इन कार्यक्रमों को समय से और प्रभावी ढंग से पूरा करने की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान देश की शिक्षा प्रणाली पर अपेक्षित ध्यान देने और भावी कार्रवाई के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर हुई।
