दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की जगह से मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है। इस हादसे में घायल छात्रों का एम्स में इलाज चल रहा है। NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य राहत दल रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार जुटे हुए हैं।
मलबा हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान लगातार जारी है। वहीं, साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में बिल्डिंग के मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो गुरुग्राम में रहता है। पूरी घटना की जांच के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
यह बिल्डिंग एक पीजी थी। कहा जा रहा है बेसमेंट पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई। इस इमारत में पीजी के तौर पर छात्र रह रहे थे, इस इमारत में 40 लोगों के रहने की जगह थी।

