वेनेजुएला में 24 जून को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,125 हो गई है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6,462 लोगों को बचाया गया, जबकि 60,992 लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया।
सरकार ने प्रभावित परिवारों को 287 घर उपलब्ध कराए हैं और 43,679 इमारतों का मूल्यांकन किया है। अधिकारियों ने इमारतों की सुरक्षा जांच के लिए ट्रैफिक-लाइट टैगिंग प्रणाली अपनाई है। वहीं, 28 देशों ने राहत सामग्री भेजी है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए देशों का आभार जताया है।
24 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आए थे, जिनका केंद्र पश्चिमी राज्य याराक्यू और मध्य राज्य ला गुएरा था।
