भारत और इंडोनेशिया ने उच्च शिक्षा में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल घोषणा की कि भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु इंडोनेशिया में अपना पहला विदेशी परिसर स्थापित करेगा।
यह परिसर पूर्वी जावा के सिंघासारी विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा और इससे आसियान क्षेत्र के छात्रों और पेशेवरों को लाभ मिलने की उम्मीद है, साथ ही इस पहल से भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
