भारत ने राहत और बचाव अभियान के तहत नेपाल के लिए 35 टन राहत सामग्री भेजी है। भारतीय वायु सेना (IAF) का आठवां विमान NDRF के उपकरण, बचाव और फोरेंसिक सामान समेत सेना की टीम के लिए जरूरी सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ।
विदेश मंत्रालय ने
X
पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत राहत और बचाव कार्य जारी रखे हुए है।
NDRF के उपकरण, बचाव का सामान, फोरेंसिक का सामान और सेना की टीम के लिए ज़रूरी चीज़ों समेत 35 टन राहत और बचाव सामग्री लेकर IAF का आठवां विमान काठमांडू के लिए रवाना हो गया है।”
