सितंबर 26, नई दिल्ली:

 देशभर में प्रस्तावित बैंक हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। एसबीआई ने कहा है कि 28 से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक के एटीएम से किए गए सभी ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार, 27 सितंबर को अपनी शाखाएं खुली रखने का भी फैसला किया है। इसके साथ ही UPI, IMPS, RTGS और NEFT जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।