भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन के तहत क्रू मॉड्यूल सिस्टम से जुड़े तीन महत्वपूर्ण परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इन परीक्षणों को अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।