तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान डीजे से जुड़े कथित बयान के मामले में अदालत ने उन्हें जांच में सहयोग करने और वॉयस सैंपल देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जांच में सहयोग नहीं करने पर उन्हें दी गई सुरक्षा वापस ली जा सकती है।

अदालत के निर्देश के बाद अभिषेक बनर्जी अब 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना वॉयस सैंपल देंगे। यह मामला विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान डीजे से जुड़े उनके कथित बयान से संबंधित है, जिसकी जांच सीआईडी कर रही है।