धनबाद /झारखंड : धनबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ कोडिंग इंस्टीट्यूट के मेधावी और परिश्रमी छात्र अनुराग कुमार पाठक का चयन कोलकाता की प्रतिष्ठित कंपनी आईसीए इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। अनुराग ने जूनियर वेब डेवलपर के पद पर कंपनी में अपनी सेवाएं देने के लिए चयनित हुए हैं।

अनुराग के पिता का नाम रविंद्र पाठक है। अनुराग की इस उपलब्धि से उनके परिवार और संस्थान में खुशी की लहर है। अनुराग को कंपनी द्वारा 2,46,324 रुपये प्रति वर्ष का पैकेज ऑफर किया गया है।

इंडियन स्कूल ऑफ कोडिंग इंस्टीट्यूट के संचालक राकेश एवं विकास सिंह ने अनुराग की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अनुराग की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

अनुराग ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने संस्थान और परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि संस्थान के कुशल मार्गदर्शन और परिवार के समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अनुराग की इस उपलब्धि से संस्थान के छात्रों में एक नई उम्मीद और उत्साह का संचार हुआ है। संस्थान के निदेशक और सभी शिक्षकों ने अनुराग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।