दिनांक 15.03.2026 को Dhanbad Chapter of EIRC of ICSI का वार्षिक सम्मेलन आयोजन Clarks Inn, धनबाद में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज अग्रवाल, CMD, BCCL, धनबाद के रूप में उपस्थित थे। साथ ही, CS. रागंजना दे, केंद्रीय सदस्य, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, नई दिल्ली, CS. बी. के. पांडे, पूर्व सचिव, BCCL एवं उपाध्यक्ष, Dhanbad Chapter of EIRC of ICSI, CS. विशाल हरलालका, अध्यक्ष, EIRC of ICSI, CS. रामबाबू पाठक, कंपनी सचिव, ECL एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ Dhanbad Chapter of EIRC of ICSI, CS. देवांग देवेश के द्वारा अपने उद्बोधन अभिभाषण के साथ किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय श्रम कानून (Labour Codes) एवं LODR Regulations था, जिसमें उपस्थित वक्ताओं द्वारा अपना विचार व्यक्त किया गया। वक्ताओं के रूप में मुख्य रूप से CS. अर्पण सेनगुप्ता एवं CS. सुमंत्र सारथी महतो ने उक्त पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं के द्वारा बताया गया कि नये श्रम कानून (Labour Codes) एवं LODR Regulations हमारे Corporate प्रणाली को बहुत हद तक मजबूत करने में सक्षम है।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में उपस्थित CS. रागंजना दे, CS. रितु रिटोलिया, श्रीमती गार्गी मुखोपाध्याय, HoD HR, BCCL, धनबाद एवं BCCL, धनबाद के उपस्थित अन्य महिला पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

CS. राहुल राय, चेयरमैन, Dhanbad Chapter of EIRC of ICSI धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का अंत किया गया। इस कार्यक्रम में CS. अनुज श्रीवास्तव, CS (Dr.) मोहित सौं, CS. अभिनव सिन्हा (सचिव, Dhanbad Chapter of EIRC of ICSI), CS. अनुज कुमार (पूर्वाध्यक्ष, Dhanbad Chapter of EIRC of ICSI), CS. गौरव अग्रवाल, CS. राहुल जिंदल, श्री राजीव रंजन झा एवं श्री गोपाल कुमार उपस्थित थे।