कोलकाता, अगस्त 2025: भारत की सड़कों को सबसे सुरक्षित बनाने के मिशन पर काम कर रही AI-पावर्ड वीडियो टेलीमैटिक्स स्टार्टअप Cautio ने 3 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग जुटाई है।
इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व अमल पारिख ने किया, जिसमें 8i Ventures, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, Venture Catalysts, विभा चेतन (Cheravi Ventures), रवीन सस्त्री (Multiply Ventures), विवेकानंद हल्लेकेरे (Bounce) और निश्चय AG (JAR) जैसे प्रमुख निवेशकों ने भाग लिया।
इस कंपनी की शुरुआत ओडिशा के अंकित आचार्य और प्रांजल ने की थी, जिसका लक्ष्य है– तकनीक की मदद से यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाना। अभी Cautio की सेवाएं 46 शहरों में लाइव हैं और 60+ से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं।
Cautio ऐसे AI डैशकैम्स विकसित करता है जो केवल वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करते, बल्कि दुर्घटनाओं से पहले ही चेतावनी देकर उन्हें रोकने में मदद करते हैं। यह विशेष रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, स्कूल ट्रांसपोर्ट, और कॉमर्शियल फ्लीट ऑपरेटरों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।
Cautio के को-फाउंडर और CEO अंकित आचार्य ने कहा,
“भारत की सड़कों को डर की नहीं, ज़िम्मेदारी और सुरक्षा की ज़रूरत है। हमारा हर अलर्ट एक जान बचा सकता है। ये फंडिंग हमें हमारी तकनीक को और मजबूत करने, टीम को बढ़ाने और पूरे भारत में सेवाएं विस्तार करने में मदद करेगी।”
को-फाउंडर और CTO प्रांजल ने कहा कि हम अब और ज़्यादा AI-सक्षम समाधान लाकर रोड सेफ्टी को भारत में सामान्य बनाना चाहते हैं।
अमल पारिख ने कहा,
“Cautio की टीम इस गंभीर समस्या को दिल से समझती है और समाधान की दिशा में दिल और मेहनत से काम कर रही है। AI और इंफ्रास्ट्रक्चर का ऐसा मेल भारतीय सड़कों के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है।”
इस निवेश से Cautio अपने R&D को मजबूत करेगा, AI क्षमताएं बढ़ाएगा, और देश भर में फ्लीट, बस ऑपरेटरों, स्कूल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में विस्तार करेगा। साथ ही, इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग की क्षमता को भी मजबूत किया जाएगा।
अब तक कंपनी ने कुल $3.6 मिलियन की फंडिंग हासिल कर ली है।
