मुनीडीह ऑफिसर्स क्लब में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 26 खिलाड़ियों ने लिया भाग; समापन समारोह में निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार रहे उपस्थित

बीसीसीएल अंतर-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 का आज पश्चिमी झरिया क्षेत्र स्थित मुनीडीह ऑफिसर्स क्लब में समापन हुआ। दो दिवसीय (26-27 नवंबर) इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत बीसीसीएल के 26 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा एवं खेल भावना का परिचय दिया।

समापन समारोह में निदेशक (वित्त/मा.सं) श्री राजेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होनें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री वी. विजय कुमार, विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य, धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण प्रदर्शन एवं खेल भावना के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा जैसे गुणों को भी विकसित करते हैं। 

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे:

– पुरुष एकल: श्री कलाम अंसारी विजेता तथा श्री अमित महतो उपविजेता रहे।

– पुरुष युगल: श्री सुदेश कुमार एवं श्री सुंदर मोहन हांसदा की जोड़ी विजेता रही।

– महिला एकल: सुश्री गरिमा चावला विजेता तथा सुश्री अनामिका उपविजेता रहीं।

– वेटरन्स युगल: श्री अमित महतो एवं श्री अमित एन. बेक की जोड़ी विजेता रही, जबकि श्री कलाम अंसारी एवं श्री अरिंदम मुस्तफी की जोड़ी उपविजेता रही।

– वेटरन्स एकल: श्री अमित महतो ने प्रथम तथा श्री अमित एन. बेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने बीसीसीएल कर्मियों के बीच खेल प्रतिभा, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सौहार्द एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों को कार्य के साथ-साथ खेल एवं शारीरिक सक्रियता के लिए प्रेरित करते हैं तथा संस्थान में स्वस्थ एवं सकारात्मक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

यह आयोजन बीसीसीएल की खेल, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं कर्मचारी सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल रहा।