उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 10 दिसंबर तक जल जीवन मिशन के सभी लंबित कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाए। कार्यों में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में हर घर जल प्रमाण पत्र से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत आवश्यक प्रक्रिया एवं कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सहायक एवं कनीय अभियंता, परियोजना पदाधिकारी, 15वें वित्त आयोग के प्रतिनिधि तथा जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे।
