शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ ही राज्यभर में खास और आम मां भगवती की अराधना में लीन दिख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और राज्य के विकास की मंगल कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मां दुर्गे की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गे से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
