देवघर के केकेएन स्टेडियम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम की पहल पर स्वच्छ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बारह-बारह ओवर के इस मुकाबले में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों की टीम ने सफाई मित्रों तथा वार्ड जमादार की टीम को हराकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों और टीम को पुरस्कृत किया गया। मौके पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने देवघर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी और सामूहिक सहभागिता पर बल दिया।
