भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से मुंबई में शुरू होगी। यह बैठक 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी। बैठक में होने वाले फैसलों की घोषणा आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार सुबह करेंगे। इस बैठक में कई अहम फैसले संभव हैं। खास तौर पर सभी की नजरें रेपो रेट पर रहेंगी।
