प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के लिए गर्व और खुशी का विषय हैं और ये आने वाले वर्षों में खेलों को नई प्रेरणा देंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “एशियाई खेल 2026 के समापन के मौके पर, मैं भारतीय दल के हर सदस्य की तारीफ़ करता हूँ, जिन्होंने दृढ़ संकल्प, जोश और शानदार खेल भावना के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया।

हमारे सभी पदक विजेताओं को बधाई, जिनके प्रदर्शन ने देश को बहुत खुशी दी है।

उम्मीद है कि ये खेल आने वाले वर्षों में और भी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। साथ ही, ये ज़मीनी स्तर पर खेलों को मज़बूत करने में भी योगदान देंगे।”