भारत और सऊदी अरब के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने की दिशा में अहम चर्चा हुई है। कतर के दोहा में एआईआईबी की वार्षिक बैठक से इतर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने निवेश, व्यापार और द्विपक्षीय निवेश संधि समेत आर्थिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

इस दौरान भारत-सऊदी अरब द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया गया, जिससे दोनों देशों के बीच निवेश के लिए अधिक मजबूत और भरोसेमंद ढांचा तैयार होने की उम्मीद है।