उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अधिवक्ताओं के लिए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी फैसलों का एलान किया है। सोमवार शाम प्रयागराज में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के सभी सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को हर साल 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज और मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा दी जाएगी।

इसके साथ ही, डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए 400 राज्य विधिक अधिकारियों को टैबलेट देने का भी एलान किया।